Write what you are looking for and press enter to begin your search!
BREAKING NEWS
By admin | June 22, 2026 | 0 Comments
अब दुश्मन के ड्रोन्स के झुंड से निपटने के लिए भारत ने अचूक काउंटर ड्रोन सिस्टम ‘Bhargavastra’ का सफल परीक्षण कर लिया है। हाल ही में पाकिस्तान के ड्रोन हमलों का S-400 ने मुंतोड़ जवाब दिया था। अब इसके बाद, सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भार्गवास्त्र तैयार किया है। हार्ड किल मोड में कम लागत के साथ तैयार हुए यह काउंटर ड्रोन सिस्टम ड्रोन्स के झुंड का आसानी से मुकाबला करने में सक्षम है।
भार्गवास्त्र सिस्ट के माइक्रो रॉकेट्स का परीक्षण ओडिशा के गोपालपुर स्थित सीवर्ड फायरिंग रेंज में आज हुआ। इस दौरान भारतीय सेना के वरीष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान कुल तीन परीक्षण किए गए, जिसमें से दो परीक्षणों में एक-एक रॉकेट दागा गया। इसके अलावा एक परीक्षण में दो रॉकेट्स मात्र दो सेकंड के अंतर में सल्वो मोड में लॉन्च किए गए। सभी रॉकेट्स ने अपेक्षित प्रदर्शन किया और सभी मानकों पर खरे उतरे।
The Bharat Times|All Rights Reserved 2026