Write what you are looking for and press enter to begin your search!

Logo
BREAKING NEWS

BREAKING NEWS

भारत में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, किसानों और आम जनता को मिली बड़ी राहत : भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो सप्ताह की धीमी रफ्तार के बाद… / / दुश्मन के ड्रोन्स का काल बनेगा Bhargavastra, किया गया सफल परीक्षण : अब दुश्मन के ड्रोन्स के झुंड से निपटने के लिए भारत ने… / / देवेंद्र गोयल बने अध्यक्ष, एएस कॉलेज में हुआ नई कार्यकारणी का गठन : मेरठ। मवाना स्थित एएस कॉलेज में प्रबंध समिति की नई कार्यकारिणी का… / / जेपी ग्रुप के एमडी विशाल अग्रवाल को पीएचडी की उपाधि, रियल एस्टेट पर किया शोध : मेरठ। शिक्षा और रियल एस्टेट के क्षेत्र में योगदान देने वाले और… / / The analysis of character is the highest human entertainment : Good web design has visual weight, is optimized for various devices, and… / / Happiness is not a state to arrive at, but a manner of travelling : Good web design has visual weight, is optimized for various devices, and… / / उड़ान डांडिया नाइट में शिबानी कश्यप सुरों से बांधेंगी समां, फैशन शो और लाइव बैंड से सजेगी संध्या : मेरठ। सदर स्थित उड़ान पर्सनैलिटी स्टूडियो द्वारा आयोजित उड़ान डांडिया नाइट का रंगारंग आयोजन… / / एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब चुनाव: परिवर्तन परिवार पर पुराने दाग बने चर्चा का विषय : मेरठ। एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब का चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे… / / 400 रुपये से 162 करोड़ रूपये के टर्नओवर तक: पैंथर ई-रिक्शा के एम.डी. राजीव गुप्ता की बेमिसाल सफलता की कहानी! : –  जहां चाह, वहां राह: एक मामूली इंसान से करोड़पति बनने तक… / / पूरे भारत में ट्विटर (एक्स) पर ट्रेडिंग में आया #GarhGangaMela2025 : उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक गढ़ गंगा मेले ने इस वर्ष एक बार… / /

उड़ान डांडिया नाइट में शिबानी कश्यप सुरों से बांधेंगी समां, फैशन शो और लाइव बैंड से सजेगी संध्या

मेरठ। सदर स्थित उड़ान पर्सनैलिटी स्टूडियो द्वारा आयोजित उड़ान डांडिया नाइट का रंगारंग आयोजन 1 अक्टूबर की रात एनएच-58 स्थित दोआब विलास में किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक ऋषि और गीतिका ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस खास मौके पर मशहूर बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप शिरकत करेंगी और अपनी शानदार प्रस्तुति से शाम को यादगार बनाएंगी। इसके अलावा दिल्ली से आ रहे लाइव बैंड भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

इवेंट में फैशन शो का आयोजन होगा, वहीं फूड स्टॉल्स, सेल्फी प्वाइंट और बच्चों के लिए आकर्षक गेम्स भी लगाए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम से जुटाई गई समस्त धनराशि उड़ान स्टूडियो द्वारा जरूरतमंद कन्याओं की पढ़ाई में खर्च की जाएगी।

कार्यक्रम की खासियतें:

  • बॉलीवुड सिंगर शिबानी कश्यप अपनी लाइव प्रस्तुति देंगी।
  • दिल्ली से आए लाइव बैंड द्वारा विशेष संगीतमय कार्यक्रम।
  • फैशन शो जिसमें स्थानीय और बाहर से आए मॉडल्स हिस्सा लेंगे।
  • फूड स्टॉल्स पर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद।
  • सेल्फी प्वाइंट और सजावटी सेटअप दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होंगे।
  • बच्चों के लिए रोचक गेम्स और गतिविधियां।

संयोजकों के अनुसार, यह डांडिया नाइट मेरठवासियों को एक ही छत के नीचे संगीत, नृत्य, फैशन और स्वादिष्ट खाने का अनुभव कराएगी। साथ ही परिवारों के लिए मनोरंजन और एक अच्छे उद्देश्य से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करेगी।

कहां से खरीदें टिकट?

  • बॉम्बे बाजार सिटी बेकर्स
  • सुभाष मेडिकल स्टोर, बेगमपुल
  • दोआब विलास, एनएच-58

उड़ान पर्सनैलिटी स्टूडियो ने शहरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस यादगार शाम का हिस्सा बनें और सांस्कृतिक उत्सव के साथ-साथ जरूरतमंद कन्याओं की शिक्षा में सहयोग करें।

Related News

टॉप न्यूज़ भारत में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, किसानों और आम जनता को मिली बड़ी राहत

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो सप्ताह की धीमी रफ्तार के बाद एक बार फिर गति पकड़ ली…

टॉप न्यूज़ एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब चुनाव: परिवर्तन परिवार पर पुराने दाग बने चर्चा का विषय

मेरठ। एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब का चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे क्लब में माहौल गरमाता जा रहा…

क्राइम पूरे भारत में ट्विटर (एक्स) पर ट्रेडिंग में आया #GarhGangaMela2025

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक गढ़ गंगा मेले ने इस वर्ष एक बार फिर पूरे देश का ध्यान अपनी…

टॉप न्यूज़

लोकल न्यूज़

Instagram Widget