Write what you are looking for and press enter to begin your search!

Logo
BREAKING NEWS

BREAKING NEWS

भारत में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, किसानों और आम जनता को मिली बड़ी राहत : भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो सप्ताह की धीमी रफ्तार के बाद… / / दुश्मन के ड्रोन्स का काल बनेगा Bhargavastra, किया गया सफल परीक्षण : अब दुश्मन के ड्रोन्स के झुंड से निपटने के लिए भारत ने… / / देवेंद्र गोयल बने अध्यक्ष, एएस कॉलेज में हुआ नई कार्यकारणी का गठन : मेरठ। मवाना स्थित एएस कॉलेज में प्रबंध समिति की नई कार्यकारिणी का… / / जेपी ग्रुप के एमडी विशाल अग्रवाल को पीएचडी की उपाधि, रियल एस्टेट पर किया शोध : मेरठ। शिक्षा और रियल एस्टेट के क्षेत्र में योगदान देने वाले और… / / The analysis of character is the highest human entertainment : Good web design has visual weight, is optimized for various devices, and… / / Happiness is not a state to arrive at, but a manner of travelling : Good web design has visual weight, is optimized for various devices, and… / / उड़ान डांडिया नाइट में शिबानी कश्यप सुरों से बांधेंगी समां, फैशन शो और लाइव बैंड से सजेगी संध्या : मेरठ। सदर स्थित उड़ान पर्सनैलिटी स्टूडियो द्वारा आयोजित उड़ान डांडिया नाइट का रंगारंग आयोजन… / / एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब चुनाव: परिवर्तन परिवार पर पुराने दाग बने चर्चा का विषय : मेरठ। एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब का चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे… / / 400 रुपये से 162 करोड़ रूपये के टर्नओवर तक: पैंथर ई-रिक्शा के एम.डी. राजीव गुप्ता की बेमिसाल सफलता की कहानी! : –  जहां चाह, वहां राह: एक मामूली इंसान से करोड़पति बनने तक… / / पूरे भारत में ट्विटर (एक्स) पर ट्रेडिंग में आया #GarhGangaMela2025 : उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक गढ़ गंगा मेले ने इस वर्ष एक बार… / /

एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब चुनाव: परिवर्तन परिवार पर पुराने दाग बने चर्चा का विषय

मेरठ। एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब का चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे क्लब में माहौल गरमाता जा रहा है। इस बार मुकाबला राकेश जैन पैनल और परिवर्तन परिवार के बीच माना जा रहा है। लेकिन चुनावी सरगर्मियों के बीच एक बार फिर से परिवर्तन परिवार की पुरानी विवादित छवि चर्चा का केंद्र बन गई है।

अनियमितताओं की गूंज फिर तेज़

परिवर्तन परिवार से जुड़े रहे पूर्व पदाधिकारी मुकेश गुप्ता पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लग चुके हैं। उनके कार्यकाल में सामने आई 35 लाख रुपये से अधिक की गड़बड़ी और सदस्यता रद्द होने का मामला आज भी क्लब की राजनीति में बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

नई कार्यकारिणी द्वारा गठित जांच कमेटी ने कई लेन-देन में बिना अनुमोदन खर्च, संदिग्ध भुगतान और खातों में पारदर्शिता की कमी जैसी अनियमितताओं की पुष्टि की थी।
जांच रिपोर्ट आने के बाद 2022 में उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई और आम सभा ने भी इस फैसले पर मुहर लगाई थी। इतना ही नहीं, तत्कालीन कोषाध्यक्ष को भी आरोपित किया गया था, जिन्हें बाद में क्लब खाते में रकम जमा करनी पड़ी थी।

हालांकि यह घटना पुरानी है, लेकिन चुनाव के वक्त इन मामलों की यादें ताज़ा होना परिवर्तन परिवार के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

राकेश जैन पैनल ने साधा निशाना

चुनावी चर्चाओं में राकेश जैन पैनल के समर्थक इन पुराने मामलों को उठाकर परिवर्तन परिवार पर सीधा हमला बोल रहे हैं। उनका कहना है कि क्लब की प्रतिष्ठा और पारदर्शिता के लिए ऐसे पैनल का समर्थन करना क्लब की साख के साथ खिलवाड़ होगा।

सदस्यों में उत्सुकता

चुनाव की तारीख नज़दीक आने के साथ ही सदस्य यह देखने को बेताब हैं कि क्या पुराने विवादों के बावजूद परिवर्तन परिवार अपनी पकड़ बनाए रख पाएगा या राकेश जैन पैनल को स्पष्ट बढ़त मिलेगी।

Related News

टॉप न्यूज़ भारत में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, किसानों और आम जनता को मिली बड़ी राहत

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो सप्ताह की धीमी रफ्तार के बाद एक बार फिर गति पकड़ ली…

टॉप न्यूज़ उड़ान डांडिया नाइट में शिबानी कश्यप सुरों से बांधेंगी समां, फैशन शो और लाइव बैंड से सजेगी संध्या

मेरठ। सदर स्थित उड़ान पर्सनैलिटी स्टूडियो द्वारा आयोजित उड़ान डांडिया नाइट का रंगारंग आयोजन 1 अक्टूबर की रात एनएच-58 स्थित…

क्राइम पूरे भारत में ट्विटर (एक्स) पर ट्रेडिंग में आया #GarhGangaMela2025

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक गढ़ गंगा मेले ने इस वर्ष एक बार फिर पूरे देश का ध्यान अपनी…

टॉप न्यूज़

लोकल न्यूज़

Instagram Widget