Write what you are looking for and press enter to begin your search!
BREAKING NEWS
By admin | June 22, 2026 | 0 Comments
मेरठ। एनसीआर क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बना प्रीमियम टाउनशिप प्रोजेक्ट “स्नेह कुंज” कल 24 मई को अपने ग्रांड लॉन्च के साथ आधिकारिक रूप से लोगों के बीच प्रस्तुत होने जा रहा है। मेरठ के गढ़ रोड स्थित यह प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षित वातावरण और प्रकृति के संतुलन के साथ एक नए रिहायशी अनुभव का दावा कर रहा है।
“स्नेह कुंज” को एक प्रीमियम गेटेड टाउनशिप के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां चौड़ी सड़कें, हरियाली से भरपूर वातावरण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षित कम्युनिटी लिविंग पर विशेष फोकस किया गया है। परियोजना में क्लब हाउस, ओपन जिम, जेन-ज़ी गार्डन, बच्चों के लिए प्ले एरिया, मंदिर, 24×7 सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट्स और एसटीपी जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।
प्रोजेक्ट की खास बात इसकी रणनीतिक लोकेशन मानी जा रही है। गढ़ रोड पर स्थित होने के कारण यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे मेरठ और एनसीआर कनेक्टिविटी का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। मेरठ मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर के संचालन के बाद इस क्षेत्र की रियल एस्टेट संभावनाओं में भी तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है।
लॉन्चिंग से पहले ही “स्नेह कुंज” को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया और प्री-बुकिंग अभियानों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग इस परियोजना में रुचि दिखा चुके हैं। प्रबंधन के अनुसार यह प्रोजेक्ट आधुनिक परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जहां लक्ज़री और शांति दोनों का संतुलन देखने को मिलेगा।
स्नेह कुंज की मैनेजमेंट टीम में अभिन्नव रस्तोगी, अमित सिंघल, अजय सहगल, अमन गुप्ता, वंशज सिंघल और राहुल जैन प्रमुख रूप से जुड़े हुए हैं। टीम का उद्देश्य मेरठ और एनसीआर क्षेत्र में एक ऐसी प्रीमियम और सस्टेनेबल कम्युनिटी तैयार करना है, जो आधुनिक जीवनशैली के साथ प्रकृति के संतुलन को भी बनाए रखे।
परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि “स्नेह कुंज” केवल एक रिहायशी प्रोजेक्ट नहीं बल्कि भविष्य की स्मार्ट और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल का विजन है। ग्रांड लॉन्चिंग कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित लोग, निवेशक, कारोबारी और रियल एस्टेट जगत से जुड़े लोग शामिल होंगे।
By admin | June 23, 2026
भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो सप्ताह की धीमी रफ्तार के बाद एक बार फिर गति पकड़ ली…
By admin | June 22, 2026
मेरठ। सदर स्थित उड़ान पर्सनैलिटी स्टूडियो द्वारा आयोजित उड़ान डांडिया नाइट का रंगारंग आयोजन 1 अक्टूबर की रात एनएच-58 स्थित…
By admin | June 22, 2026
मेरठ। एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब का चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे क्लब में माहौल गरमाता जा रहा…
The Bharat Times|All Rights Reserved 2026